CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023 राजीव गांधी किसान न्याय योजना ऑनलाइन आवेदन,

स्वागत है PMAYojana.com आप सभी का आज के नए पोस्ट में, आज के इस पोस्ट में हम आपको CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023 राजीव गांधी किसान न्याय योजना ऑनलाइन आवेदन,छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना को आरंभ किया गया। इस योजना को आरंभ करने की घोषणा वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश करते हुए की गई। जिसका नाम छत्तीसगढ़ राजीव गांधी किसान न्याय योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा किसानों को लाभ दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 10,000 रूपये की राशि हर साल 4 किस्तों में प्रदान की जाती है. दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रही हैं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना ऑनलाइन आवेदन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना क्या है और पात्रता तथा दस्तावेज क्या लगेंगे, अगर आप इस योजना का लाभ उठाने की प्रक्रिया और अन्य जानकारी को समझना चाहते हैं तो हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहे।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana 2023

छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किसानों को उनकी फसल पर समर्थन मूल्य की राशि प्रदान प्रदेश के किसानों को ₹9000 प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि मक्का, कोदो, कुटकी, सोयाबीन, अरहर तथा गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यदि वर्ष 2020-21 में किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया था और किसान धान के बदले कोदो कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, केला, पपीता आदि की फसल लगाता है या फिर वृक्षारोपण करता है तो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित इस किसान न्याय योजना में किसान को ₹10000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता चार से पांच किस्त में किसान के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। इसके अलावा किसान को खेती के लिए प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अब किसान पूरी क्षमता से खेती करने में लग गए हैं। इस योजना के कारण किसानों की संख्या काफी बढ़ी है जिसके कारण पैदावार में भी बढ़ोतरी हुई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कुशल मार्गदर्शन में इस योजना पर तेजी से अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश से इस योजना के तहत किसानों से फसल खरीदी एवं उनकी कर्जमाफी भी किया जा रहा है जिससे प्रदेश के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

Table of Contents

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana के बारे में जानकारी

योजनाRajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana
इनके द्वारा घोषणा की गयीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा
लाभ₹10000 तक की आर्थिक सहायता
उद्देश्यकिसानो को धान की अंतर की राशि प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

राजीव गांधी किसान न्याय योजना का उद्देश्य

Kisan Nyay Yojana का मुख्य उद्देश्य किसानों के उत्पादन में वृद्धि करना है। यह वृद्धि किसानों को अनुदान राशि प्रदान करके की जाएगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत कृषि लागत में कमी लाने, फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीफ फसलों के उत्पादक कृषकों को प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana के माध्यम से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी तथा वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे। इस योजना के माध्यम से किसानों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana समितियों के कार्य

  • कृषकों को द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का निराकरण करना।
  • इस योजना के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को हल करना।
  • योजना की समीक्षा एवं निगरानी।
  • सभी लाभार्थियों की जानकारी एकत्रित कर कर पोर्टल पर दर्ज करना।
  • भू अभिलेख तथा शुद्धिकरण।
  • अपडेशन एवं आधार लिंकिंग।
  • योजनाओं का प्रचार प्रसार।
  • ग्राम सभाओं का आयोजन।
  • समीक्षा।
  • कारण मैन की रणनीति तैयार करना।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना समिति

राज्य एवं जिला स्तरीय समिति

समिति सदस्यपद
मुख्य सचिव, छ. ग शासनअध्यक्ष
कृषि उत्पादन आयुक्त एवं प्रमुख सचिवसदस्य
सचिव वित्त विभागसदस्य
सचिव खाद्य विभागसदस्य
सचिव सहकारिता विभागसदस्य
सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधनसदस्य
संचालक, संस्थागत वित्तसदस्य
राज्य सूचना अधिकारी, एनआईसीसदस्य
संचालक कृषिसदस्य

जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति

समिति सदस्यपद
जिला कलेक्टरअध्यक्ष
प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख शाखासदस्य
उप पंजीयक सहकारितासदस्य
जिला खाद्य अधिकारी/खाद्य नियंत्रकसदस्य
लीड बैंक अधिकारीसदस्य
मु.का. अ/नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकसदस्य
जिला सूचना अधिकारीसदस्य
उप संचालक कृषिसदस्य

New Update 21Aug 2023 (राजीव गांधी किसान न्याय योजना)

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana के अंतर्गत गन्ना उत्पादक किसान को भी 74 करोड़ 24 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। गन्ना उत्पादक श्रेणी में 34292 किसान हैं। इस योजना के सभी श्रेणी के किसानों को अब तक 5 हजार 702 करोड़ 13 लाख रुपए का भुगतान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से 4 हजार 597 करोड़ 86 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana के अंतर्गत लगभग 18.38 लाख किसानों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में लाभ की राशि प्रदान की जाती है। इन किसानों में 9.54 लाख सीमांत किसान है, 5.60 लाख लघु किसान है तथा 3.21 लाख बड़े किसान शामिल है। इस योजना में 14 फसलों पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जो कि धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुलथी, राम तिल, कोदो, कुटकी, रागी और गन्ना है। 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महा समुद्र के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान न्याय योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों जैसे किसानों, मजदूरों, ग्रामीण एवं पशुपालकों को ऑनलाइन 2055.60 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान करेंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूप में 1810 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2023 के मुख्य बिन्दु 

  • इस योजना को 21 मई 2020 को लागू किया गया था क्योंकि 21 मई राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि है।
  • इस योजना में किसानों को ₹10000 तक की आर्थिक सहायता चार से पांच किस्त में दी जाएगी।
  • किसान को इस योजना के तहत जमीन के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना को मुख्य रुप से ध्यान सोयाबीन मक्का और इस तरह के अन्य फसल में बढ़ोतरी लाने के लिए शुरू किया गया है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2023 के लाभ

  • राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2023 के तहत किसानों को धान के मूल्यों में अंतर की राशि का लाभ पहुंचाना है।
  • इस योजना से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
  • इस योजना के आवेदन राज्य के केवल धान की खेती करने वाले किसान ही कर सकते है ।
  • योजना के अंतर्गत अभी धान, गन्ना और मक्का के किसानों को लिया गया है |
  • आगामी दिनों में दूसरी फसलों के साथ-साथ भूमिहीन ग्रामीणों को भी योजना के अंदर लेने का प्लान तैयार किया जा रहा है |
  • इस योजना के तहत राज्य के किसान धान की अच्छी पैदावार कर सकते हैं।
  • इस योजना में किसान को ₹10000 तक की आर्थिक सहायता 4 से 5 किस्त में दी जाएगी।
  • कृषि को लाभ के व्यवसाय के रूप में पुनर्स्थापित कर राज्य के जीडीपी में कृषि की सहभागिता में वृद्धि किया जा सकता है।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana दिशा निर्देश

  • इन सभी पंजीकृत किसानों के डाटा को राजीव गांधी किसान योजना के लिए मान्य किया जाएगा और दूसरी फसलों के लिए राजस्व विभाग द्वारा एक और पोर्टल आरंभ किया जाएगा जिसमें एरिया वाइज, क्रॉप प्राइस कवरेज होगी।
  • धान, मक्का, गन्ना उत्पादक किसानों को छोड़कर अन्य फसलों के लिए आदान सहायता राशि की गणना की जाएगी। जिसके लिए भुइया पोर्टल से डाटा कलेक्ट किया जाएगा।
  • एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद किसान को कोऑपरेटिव सोसाइटी में अपना पंजीकरण करवाना होगा और फॉर्म वन सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। यह जरूरी दस्तावेज लोन बुक, आधार नंबर, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी है।
  • इस योजना में केवल उन्हीं फसलों पर लाभ प्रदान किया जाएगा जिसकी जानकारी दिशानिर्देशों में दी गई है। इसके अलावा किसी और फसल पर इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।

पात्रता (Eligibility)

  • छत्तीसगढ़ के सभी किसान भाई और वन पट्टा धारी किसान योजना का फायदा उठाने के लिए पात्र हैं।
  • वही किसान भाई योजना का फायदा प्राप्त करने के हकदार हैं, जो योजना में शामिल की गई फसलों की खेती करते होंगे।
  • योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना जरूरी है।
  • सिर्फ छत्तीसगढ़ के स्थाई किसानों को ही योजना का फायदा दिया जाएगा।
  • योजना में आवेदन करने पर ही योजना का फायदा मिलेगा अन्यथा नहीं।

दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत सत्यापन जाने 

  • अन्य फसलों के किसानों को सहकारी समिति में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा
  • इसके पश्चात पंजीकरण फार्म का सत्यापन रोलर एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर द्वारा किया जाएगा।
  • सत्यापन के नियम गिरदावरी की आवश्यकता पड़ेगी जो पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
  • पंजीकरण फॉर्म के सत्यापन के बाद किसानों को अपना पंजीकरण कोऑपरेटिव सोसाइटी में 28 फरवरी 2021 से पहले करवाना होगा।
  • पंजीकरण के समय किसानों के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उपस्थित होने चाहिए।
  • राजीव गांधी किसान योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं फसलों पर सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिन्हें दिशा निर्देश में जारी किया गया है।
  • इस पूरी प्रक्रिया के बाद डेटाबेस प्राप्त होगा और नोडल पहन के माध्यम से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के खातो में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana)

  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर पीडीएफ फॉर्मेट में आवेदन पत्र होगा।
  • अब आप को डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर पाएंगे।

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले कृषि विस्तार पदाधिकारी से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा या आधिकारिक लिंक से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
  • आवेदन पत्र प्राप्त हो जाने के बाद उसे ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  • आवेदन भरने के बाद उसके साथ ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति को संलग्न करना होगा। तत्पश्चात भरे हुए आवेदन को कृषि विस्तार अधिकारी के पास जमा करना होगा।
  • कृषि विस्तार अधिकारी आपके आवेदन पत्र का सत्यापन करके निर्धारित समय सीमा के अंदर संबंधित कृषि शाखा समिति में जमा करेगा।
  • समिति द्वारा सभी आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। तत्पश्चात उन्हें लाभ की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
  • इस योजना की सहायता राशि प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से किसान के खाते में वितरित की जाएगी। यह राशि किसान के खाते में किस्तों में दी जाती है।

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana में लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको आवेदन के प्रकार का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन करें कि विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana में यूजर मैनुअल डाउनलोड कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको यूजर मैनुअल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने निम्नलिखित ऑप्शन खुल पर आएंगे।
    • RAEO
    • समिति
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप यूजर मैनुअल डाउनलोड कर पाएंगे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना पंजीयन फ्लो चार्ट कैसे देखे

  • सबसे पहले आपको राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको पंजीयन फ्लोचार्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आप पंजीयन फ्लो चार्ट देख सकते हैं।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना दिशा निर्देश डाउनलोड कैसे करें

  • सर्वप्रथम आपको राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको दिशा निर्देश के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।

  • इस पेज पर एक पीडीएफ फॉर्मेट में फाइल होगी।
  • आपको अब डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप दिशानिर्देश डाउनलोड कर पाएंगे।

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana FAQ

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana (राजीव गांधी किसान न्याय योजना) के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु किसान को सबसे पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और अपना पंजीकरण कर के आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना है।

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana (राजीव गांधी किसान न्याय योजना) के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

राजीव गांधी योजना के लिए मूल निवासी किसान नागरिक आवेदन कर सकते है।

CG Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana (राजीव गांधी किसान न्याय योजना) में कितना पैसा मिलेगा?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राजीव गांधी योजना में किसानों को ₹10000 प्रति एकड़ के आधार पर जमीन के अनुसार पैसा दिया जाएगा।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना कितने किस्तों में दी जाएगी?

4 किस्तों में दी जाएगी.

 

Leave a Reply