Gujarat Kisan Sahay Yojana 2024 मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना ऑनलाइन आवेदन,

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2024: स्वागत है आप सभी के आज के हमारे इस नए पोस्ट में, आइए हम आपको बताते हैं Gujarat Kisan Sahay Yojana 2023 मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना ऑनलाइन आवेदन, मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना  का आरम्भ 10 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा किया गया |

इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा किसानो को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी |  मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना यह एक तरह की क्रॉप इंश्योरेंस स्कीम है। जो राज्य के सभी किसानों की फसल खराब होने पर उन्हें आर्थिक सुविधा प्रदान करेंगे।  इस योजना के अंतगर्त किसानों को प्राकृतिक आपदाओं में होने वाले नुकसान की बीस हज़ार रूपये तथा पचीस हज़ार रूपये की आर्थिक मदद की जायगी।

जिससे किसानों की आय में कोई कमी न हो।दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना से संबंधित सभी जानकारी बताने जा रहे हैं। जैसे कि आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2024

इस योजना को Gujarat Kisan Sahay Yojana के नाम से भी जाना जाता है , जिसे प्रदेश के किसानों के लिए लाया गया है। इस योजना में किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब होने पर उन्हें मुआवज़ा राज्य सरकार देती है।  इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी भी तरह का प्रीमियम का भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेग। इस योजना के द्वारा यह आर्थिक मदद अधिकतम 4 हेक्टेयर तक दी जायगी।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का लाभ 56 लाख किसान ले पायगे। इस योजना के अंतर्गत अगर किसान की फसल 33% खराब होती है तो उसे ₹20000 प्रति हेक्टेयर की आर्थिक मदद मिलेगी और अगर किसान की फसल 60% से अधिक खराब होती है तो उसे ₹25000 प्रति हेक्टेयर की आर्थिक मदद मिलेगी। इस योजना में लगभग 56 लाख किसानो को कवर किया जायेगा।

इसके बाद एक सर्वेक्षण टीम 15 दिन के अंदर गांव आएगी और जितने किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है उनके फसल के क्षति की जांच करेगी। और जिस किसान को 33% से 60% के बीच नुकसान हुआ होगा उसकी एक सूची तैयार कर के ऊपर भेजेगी। इसके 15 दिन के अंदर किसान के बैंक अकाउंट में निर्धारित राशि भेज दी जाएगी। यदि आपकी फसलों को नुक्सान हुआ है तो

यदि आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप को ई ग्राम केंद्र में जाना होगा।जहाँ आप अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को आधार कार्ड , पासपोर्ट साइज फोटो , स्थायी निवास प्रमाण पत्र , मोबाइल नंबर , बैंक खाता नंबर आवश्यकता होगी। साथ लेकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2024
राज्यगुजरात
उद्देश्यकिसान की फसल खराब होने पर आर्थिक सहायता देना
लाभमौसम की मार से फसल खराब होने पर 60% का अनुदान
कौन आवेदन कर सकता हैगुजरात का मूल निवासी किसान
कब तक आवेदन करना हैकभी भी आवेदन कर सकते है
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन

गुजरात किसान सहाय योजना के उद्देश्य 2024

गुजरात किसान सहाय योजना के उद्देश्य है की फसल खराब होने पर सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा। योजना की शुरुआत के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के किसानों की आर्थिक मदद करना है  इसी समस्या को देखते हुए गुजरात सरकार ने इस नई गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना को शुरू किया है इस योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं जैसे बे मौसम बारिश ,बाढ़ आदि  के कारण किसानो की फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना। इस योजना के ज़रिये राज्य के किसानो की स्थिति को मजबूत बनाना।

Gujarat Kisan Sahay Yojana के तहत किन परिस्थितियों में सहायता किने दी जाएगी

  • सूखा पड़ने पर : जिन क्षेत्रों में बारिश न होती हो या फिर 10 इंच से कम बारिश होती हो। या फिर फिर ऐसे क्षेत्र जहां मानसून के मौसम में भी बारिश न हो रही हो। ऐसे सभी क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों को गुजरात किसान सहाय योजना का लाभ मिलेगा।
  • बेमौसम की बारिश : यदि किसानों की फसल बेमौसम बरसात की वजह से बर्बाद होती है तो किसान gujrat kisan sahay yojana में आवेदन कर सकता है। नियम के अनुसार लगातार 2 दिन बेमौसम बरसात होती है तो किसान खराब हुई फसल के एवज़ में मुआवज़े की राशि के लिए क्लेम कर सकता है।
  • बहुत अधिक बारिश होने पर : यदि किसी क्षेत्र में बहुत अधिक वर्षा होती है तो किसान फसल के नुकसान के लिए सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकता है। बता दें की अगर किसी क्षेत्र में  48 घंटे से अधिक मात्रा में बरसात होती है तो फसल

Mukhya Mantri Kisan Sahay Yojana से जुड़े कुछ तथ्य

  • दिनांक 10/8/2020 को जारी जीआर के अनुसार “मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना” राज्य में खरीफ 2020 के लिए लागू की गई है।
  • किसानों द्वारा कोई मौद्रिक हिस्सेदारी नहीं और योजना राज्य की सभी खरीफ फसलों को कवर करती है।
  • योजना 3 जोखिमों को कवर करती है- सूखा, भारी बारिश और बेमौसम बारिश
  • वन अधिकार अधिनियम के तहत कृषि भूमि रखने वाले और सनद रखने वाले राज्य के सभी किसानों को लाभार्थी किसान माना जाएगा।
  • 33% से 60% तक फसल हानि के लिए रुपये की सहायता। 20000/हे. और 60% से अधिक फसल हानि के लिए रुपये की सहायता। 25000/हे. खरीफ सीजन में अधिकतम 4 हेक्टेयर के लिए पात्र होंगे।
  • किसान स्वतंत्र रूप से भी एसडीआरएफ का लाभ उठा सकते हैं।
  • किसानों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए भूमि रिकॉर्ड और सीएम डैशबोर्ड से जुड़ा एक पोर्टल बनाया जाएगा।
  • स्वीकृत सहायता का भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
  • लाभार्थी किसानों के प्रश्नों के समाधान के लिए एक विशेष शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना का लाभ 2024

  • इस योजना के अंतर्गत अगर किसान की फसल 33% खराब होती है तो उसे ₹20000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • अगर किसान की फसल 60% से अधिक खराब होती है तो उसे ₹25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • किसान की फसल अगर कभी भी मौसम के कारण खराब होती है तो इस योजना के अंतर्गत उसे आर्थिक सुविधा दी जाएगी।
  • एक किसान को इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 4 हेक्टेयर जमीन के लिए आर्थिक सुविधा दी जा सकती है। अर्थात बहुत अधिक फसल खराब होने पर एक किसान को अधिकतम ₹100000 की आर्थिक सुविधा दी जा सकती है।

आवेदन करने के लिए पात्रता

  • आवेदक गुजरात का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान के मामले में किसान राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत अतिरिक्त मुआवजा पाने के लिए भी पात्र होंगे।
  • इस योजना के तहत राज्य के केवल किसानो को ही पात्र माना जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य भर में राजस्व रिकॉर्ड में पंजीकृत सभी 8-ए धारक किसान खाताधारक और वन अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त किसानों को भी लाभान्वित किया जायेगा।
  • यह योजना खरीफ 2020 में लागू की जाएगी, इसलिए किसानों को इस योजना के लाभ के लिए खरीफ सीजन में लगाया जाना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • किसान कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक का जेरोक्स
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना के लिए आवेदन कैसे करे

आपको बता दें कि वर्तमान समय में इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया है, आपको कुछ दिन इंतजार करना होगा उसके बाद आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अभी राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना का ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है। वर्तमान समय में सरकार इस योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर काम कर रही है और जल्द ही इसके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना बेनिफिशियरी लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया

  • मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना के तहत किसानो के फसल को सूखे, भारी वर्षा या फिर ने मौसमी वर्षा के कारण फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए जिला कलेक्टर तालुका/ गांव के अनुसार लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी।
  • इस सूची के बन जाने के बाद उसे राजस्व विभाग के साथ साझा किया जायेगा, अब राजस्व विभाग के द्वारा 15 दिन के अंदर एक सर्वे टीम बनायीं जाएगी।
  • यह टीम सर्वे करेगी जिसके बाद डिस्टिक डेवलपमेंट ऑफिसर के द्वारा अपनी साइन की गई बेनेफिशरी सूची को जारी किया जायेगा।

 

Leave a Reply