Rajhealth Portal 2024 | राज हेल्थ पोर्टल Registration & Login at health.rajasthan.gov.in

Rajhealth Portal 2024: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के स्वास्थय कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सम्बन्धी राज हेल्थ पोर्टल को शुरू किया है जिसका नाम Raj Health है। इस पोर्टल को विशेष रुप से सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से सभी स्वास्थय कर्मचारियों को स्वास्थय सम्बन्धी सुविधा का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इस पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध किया है प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे।

राजस्थान चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के इलेक्ट्रॉनिक कार्यालय के रूप में कार्य करने के अलावा, राज स्वास्थ्य पोर्टल शैक्षिक मुद्दों को भी जल्दी और पारदर्शी रूप से हल करेगा। Raj Health Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए, कर्मचारियों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।आज हम आप सभी को इस आर्टिकल के माध्यम से राज हेल्थ पोर्टल से सम्बन्धी सभी महत्पूर्ण जानकारी को प्रदान करने जा रहे है जो आपके लिए लाभकारी साबित होने वाली है इसलिए आपसे निवेदन है कृप्या इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Raj Health Portal 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी ने राज हेल्थ पोर्टल को शुरू किया है इस पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 120 करोड़ रुपये की लागत से कोविड-19 के बाद चार पुनर्वास और श्वसन रोग संस्थान खोले जाएंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी। इस पोर्टल द्वारा कर्मचारियों को ओपीडी जान एवं निशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा|

इस पोर्टल के तहत 120 करोड रुपए की लागत से सेंटर फॉर पोस्ट कोविड-19 रीहै वेंटीलेशन और इंस्टिट्यूट ऑफ रेस्पिरेट्री डिजीज खोला जाएगा| यह भी कहां गया की राज्य के हर एक जिले में मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे|

health.rajasthan.gov.in के बारे में जानकारी

पोर्टल का नामRaj Health Portal
शुरुआत की गईराजस्थान सरकार द्वारा
घोषणा की गईस्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा
लाभार्थीराजस्थान के सभी चिकित्सा कर्मी तथा नागरिक
उद्देश्यराजस्थान में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच को आसान करना
राज्यराजस्थान
साल2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://rajhealth.rajasthan.gov.in/

Raj Health Portal का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा राज हेल्थ पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के नागरिको के लिए चिकित्सा सुविधा को बेहतर एवं सरल बनाना है। जिससे स्वास्थय समबन्धी सेवाओं का लाभ लेना आसान हो जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से मेडिकल सेक्टर में नवाचार को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थय कर्मचारियों की जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। Rajhealth Portal पर स्वास्थ्य कर्मियों के रिकॉर्ड के सत्यापन कार्य DDO के माध्यम से किया जाएगा।

health.rajasthan.gov.in के लाभ एवं विशेषताएं-

  • राजस्थान सरकार चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए एवं सुदृढ़ता लाने के लिए चिकित्सा पर 7% राशि खर्च करता है यह भारत देश का पहला ऐसा राज्य है जो चिकित्सा के ऊपर 7% तक राशि खर्च करता है|
  • Raj Health Rajasthan Portal ई ऑफिस के रूप में कार्य करेगा जिस पर मेडिकल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा|
  • राज्य सरकार 120 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में एक पोस्ट फॉरवर्ड रिहैबिलिटेशन सेंटर और इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिजीज भी खोलेगी।
  • राजस्थान सरकार ने चिकित्सा देखभाल की सुविधा और आम लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए Raj Health Portal लॉन्च किया है।
  • राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है जो चिकित्सा स्वास्थ्य पर 7% खर्च करता है। जहां 90% लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा की पहुंच है।
  • Rajhealth Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के कर्मचारी को राज हेल्थ पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।
  • Rajhealth Portal पर स्वास्थ्य कर्मियों के रिकॉर्ड के सत्यापन कार्य DDO के माध्यम से किया जाएगा।
  • यह पोर्टल E Office के तहत कार्य करेगा जिसपर मेडिकल कर्मचरी की पूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

पात्रता

  • आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को कर्मचारी मेडिकल सेवाओं में संबंधित होना चाहिए|
  • कर्मचारी को राज्य Health Portal पर Login करना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • कर्मचारी की आईडी
  • यूजर नेम
  • पासवर्ड
  • मोबाइल नंबर

Raj Health Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • Home Page पर, आपको सही जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करने की आवश्यकता है।
  • उदाहरण के लिए, पासवर्ड और उपयोगकर्ता ID दर्ज किया जाना चाहिए।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिए गए Submit  ऑप्शन पर क्लिक करना चाहिए।
  • इस तरह, कर्मचारी आसानी से RajHealth portal पर पंजीकरण कर सकते हैं।

Rajhealth Portal पर Login कैसे करें?

  • सबसे पहले कर्मचारी को राज हेल्थ पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Please enter the login details के वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
  • अब इसके बाद आपको नीचे दिए गए Employee ID और Mobile No. में से किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • किसी एक ऑप्शन का चयन करने के बाद आपको नीचे दिए गए ऑप्शन में Employee ID, Password और Security Code दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राज हेल्थ पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

Rajhealth Portal हेल्पलाइन नंबर

Software Designed and developed by the National Informatics Centre (NIC) Rajasthan
Contents Owned & Managed by Department of Medical Health & Family Welfare, Govt of Rajasthan

  • टोल फ्री नंबर: 9571 993786
  • ई-मेल:rajhealthportal@gmail.com

Leave a Reply