Vimarsh portal MP 2024: विमर्श पोर्टल, (vimarsh.mp.gov.in) लाभ, विशेषताएं

स्वागत है दोस्तों आपका आज की हमारी नयी पोस्ट में आज हम मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल 2024 के बारे में बात करने वाले है  Vimarsh portal MP 2023: विमर्श पोर्टल, (vimarsh.mp.gov.in) लाभ, विशेषताएं , भारत में कोविड-19 से पहले ऑफलाइन शिक्षा का ज्यादा क्रेज हुआ करता था। विद्यार्थियों में फेस टू फेस शिक्षकों के सामने पढ़ना काफी अच्छा लगता था। आमने-सामने पढ़ने से विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संवाद अच्छा होता था,

लेकिन कोविड-19 शिक्षा के क्षेत्र में काफी व्यापक परिवर्तन हुए हैं। करोना के समय लॉकडाउन के कारण सभी शिक्षण संस्थानों के बंद हो जाने पर पढ़ाई लिखाई पर काफी नकारात्मक असर पड़ा।राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा ऑनलाइन पद्धति के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था करने की कोशिश की जाने लगी। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने अपने प्रदेश के बच्चों को ऑनलाइन तरीके के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु vimarsh portal MP का आरंभ किया है।

इस विमर्श, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, भोपाल, मध्य प्रदेश के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जाएगा। अतः दोस्तों आप सभी को आज हम vimarsh portal के बारे में सभी जानकारियां जैसे इसके लिए  Login,Registration कैसे करें, पात्रता, दस्तावेज क्या है Examination Details आदि के बारे में नीचे आर्टिकल में बताया गया है।

Vimarsh Portal MP 2024 | मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा करोना के टाइम शुरू किए गए  विमर्श पोर्टल का सबसे ज्यादा उपयोग आज के समय में हो रहा है। लॉकडाउन में अस्थाई शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए इस पोर्टल को प्रारंभ किया गया था, लेकिन इस vimarsh portal MP की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती गई तथा सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि इस पोर्टल का संचालन सदैव किया जाएगा।

इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षक एवं छात्र आपस में जोड़कर अध्ययन कार्य करते हैं। यह पोर्टल आज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बच्चों को सेवाएं दे रहा है। इस पोर्टल पर स्कूलों तथा अध्ययन से संबंधित सभी जानकारियां जैसे शैक्षिक सामग्री, प्रश्न पत्र डाउनलोड करना, रिजल्ट देखना, सिलेबस देखना, अटेंडेंस रिकॉर्ड देखना, रजिस्ट्रेशन करना आदि का विवरण उपलब्ध रहता है।

MP vimarsh portal के तहत छात्रों को घर बैठे सुलभ और प्रमाणित शैक्षिक सामग्री उपलब्ध हो जाती है। भविष्य में कोरोना जैसी आपदाओं में अब बच्चों के अध्यापन कार्य को आसानी से कराया जा सकता है। इस vimarsh portal को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान पोर्टल (RMSA PORTAL) भी कह सकते हैं।

यह पोर्टल का उपयोग कक्षा 9, कक्षा 10 तथा 11वीं तथा 12वीं के बच्चों के लिए खासकर डिजाइन किया गया है। इस MP vimarsh portal के माध्यम से प्रश्नपत्र, पाठ्यक्रम में शिक्षकों की आपत्तियों की जानकारी, प्रशिक्षण वीडियो, ऑडियो, शैक्षिक वीडियो तथा आलेख जैसी चीजें बच्चों के लिए आसानी से उपलब्ध कराई गई हैं। इस पोर्टल पर विमर्श पोर्टल प्रश्न बैंक भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bimarsh portal MP MAIN हाईलाइट

पोर्टल का नामविमर्श पोर्टल 2024
उद्देश्यछात्रों को ऑनलाइन शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना
साल2023
शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभाग राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA)
लाभार्थी-कक्षा 9, 10, 11वीं तथा 12वीं के छात्र
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइटhttps://www.vimarsh.mp.gov.in

Vimarsh portal MP का मुख्य उद्देश्य क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए विमर्श पोर्टल का मुख्य उद्देश्य कोरोना के समय बंद पड़े स्कूलों की जगह पर बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे शिक्षक उपलब्ध कराना था। इस vimarsh portal MP के अंतर्गत छात्र तथा शिक्षक दोनों के लिए पठन-पाठन संबंधी कार्यों को आसान बनाया गया है।

इस पोर्टल के माध्यम से गरीब छात्र भी अपने घर बैठे आसानी से अपनी पढ़ाई को जारी रख सकता है। आज यह पोर्टल मध्य प्रदेश के शिक्षा के लिए जरूरी बन गया है। इस mp vimarsh portal के तहत आज छात्र एवं अध्यापक अपनी जरूरत की हर सामग्री को इस पोर्टल से हासिल कर सकते हैं।

MP Vimarsh Portal 2024 के लाभ एवं विशेषताएं-

  •  इस पोर्टल के माध्यम से छात्र एवं शिक्षक दोनों को ऑनलाइन शिक्षा काफी आसानी से सुलभ हो गई है।
  •  Vimarsh portal MP का उपयोग छात्र रिजल्ट, पाठ्यक्रम, सिलेबस, बुक इत्यादि स्टडी से रिलेटेड सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
  •  इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षक एवं छात्र किसी भी विषय का सलूशन इस पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।
  •  इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9-10 तथा 11वीं 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन तरीके से भी देख सकते हैं।
  •  इस vimarsh portal के माध्यम से शिक्षक घर बैठे छात्र को सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने तथा ऑडियो वीडियो उपलब्ध करा सकते हैं।
  •  MP vimarsh portal के माध्यम से छात्र घर बैठे अपने सिलेबस के हिसाब से क्वेश्चन बैंक था प्रश्न पत्र डाउनलोड कर अपनी एग्जाम तैयारी को आसान बना सकते हैं।
  •  छात्राध्यापक घर बैठे अपने संभाग, जिला, विकासखंड,स्तरीय अधिकारियों एवं अचार्य की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  •  Vimarsh Portal Madhya Pradesh पर किताबें पीडीएफ के रूप में, NCERT ऑडियो पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया गया है।
  • इस पोर्टल से आप उमंग किशोर, विद्यालय का नामांकन, परीक्षा संबंधी सामग्री, व्यवसायिक पाठ्यक्रम की पुस्तके डाउनलोड करने हेतु क्लास 9वी तथा 12वीं हेतु उर्दू माध्यम की पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हैं।
  •  विमर्श पोर्टल एमपी पर छात्र तथा अध्यापक अकादमिक मॉनिटरिंग, स्कूलों को विश्लेषण रिपोर्ट, प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी, विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाबार पठन-पाठन की जानकारी तथा शिक्षा से संबंधित अन्य जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

 पात्रता

  •  इस पोर्टल का उपयोग कक्षा नौ, दस,  ग्यारह तथा 12वीं के छात्र ही कर सकते हैं।
  •  इस ऐप का उपयोग करने के लिए आपको मध्यप्रदेश के शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।

 दस्तावेज

इस पोर्टल में लॉगिन अथवा रजिस्ट्रेशन करने के लिए लाभार्थी के पास कुछ सामान्य से दस्तावेज का होना आवश्यक है जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

  •  आईडी.
  •  ईमेल आईडी
  •  अपना नाम तथा पता
  •  मोबाइल नंबर
  •  कॉलेज नेम

Vimarsh portal RMSA login कैसे करें?

  •  सर्वप्रथम छात्र एवं अध्यापकों को विमर्श पोर्टल लोगिन करने के लिए इसकी ऑफिशल पोर्टल https://www.vimarsh.mp.gov.in पर जाएं।

  •  होम पेज पर आने के बाद आपको अपने लेफ्ट में RMSA login वाले option पर क्लिक करना होगा।

  •  इसके बाद आपके सामने एक पेज आएगा, उसमें छात्र अपना आईडी एंड पासवर्ड बनाएं तथा दर्ज करें।
  •  नेक्स्ट स्टेप में छात्र को लॉगइन बटन पर क्लिक करना होगा।
  •  इस तरह से आप RMSA login (vimarsh portal login) कर पाएंगे।

विमर्श पोर्टल RSK login कैसे करना होगा?

  •  सर्वप्रथम लाभार्थी छात्र www.vimarsh.mp.gov.in पर जाएं।
  •  नेक्स्ट स्टेप पर आप RSK login pr click करें।

  •  यहां पर छात्र को अपना यूज़र आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  •  इस तरह से आप RSK login आसानी से आप कर पाएंगे।

Vimarsh portal MP result देखने के लिए क्या प्रक्रिया है?

विद्यार्थियों को विमर्श पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को देखने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करने होंगे।

  • Vimarsh portal पर रिजल्ट देखने के लिए सर्वप्रथम लाभार्थी छात्र को https://vimarsh.mp.gov.in पर क्लिक करना होगा।

  •  अब आपके सामने होम पेज पर परीक्षा परिणाम वाला कॉलम दिखाई देगा।
  •  एचडी वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ बेसिक जानकारी मांगी जाएगी।

  •  यहां पर छात्र को जिला, ब्लाक, स्कूल तथा कक्षा का चयन करना होगा।
  •  इसके बाद छात्र को अंको के जोड़ को box में भरें तथा show वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  •  अब छात्र के सामने एक पीडीएफ डाउनलोड होकर सामने आएगी।
  •  इस पीडीएफ में छात्र अपना नाम आसानी से देख कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Conclusion

मध्यप्रदेश विमर्श पोर्टल का मूल्यांकन करने के बाद कहा जा सकता है कि यह पोर्टल छात्रों तथा अध्यापकों के लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है। इस पोर्टल का प्रयोग करके छात्र अपने अध्ययन संबंधित किसी भी सामग्री को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल पूरी तरह से फ्री है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र ऑडियो- वीडियो भी प्राप्त कर सकते हैं।

FAQ-

Question- विमर्श पोर्टल (mp) क्या है?

Ans. यह पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराता है।

Question- विमर्श पोर्टल मध्य प्रदेश रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कैसे करें?

Ans. Bimarsh portal registration करने के लिए इसकी ऑफिशल वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर छात्र को जाना होगा।

Question- विमर्श पोर्टल पर कौन-कौन छात्र आवेदन कर सकते हैं?

Ans. कक्षा नौ, दस, ग्यारह तथा 12वीं के छात्र ही इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

Leave a Reply