हेलो दोस्तों स्वागत है आप सभी का आज के नए पोस्ट में, आज के इस पोस्ट में हम UP Nivesh Mitra, यूपी निवेश मित्र क्या है, ऑनलाइन Registration, उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल | यूपी निवेश मित्र ऑनलाइन पंजीकरण | niveshmitra.up.nic.in रजिस्ट्रेशन | UP Nivesh Mitra Portal Online Apply
UP Nivesh Mitra के बारे में अधिक जानकरी चाहते है तो हमारे इस पोस्ट को पूरा पढ़े | इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के व्यापार को आसान बनाना है | उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा यूपी निवेश मित्र पोर्टल लॉन्च किया गया है |
जिसमे राज्य से संबंधित सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों की ऑनलाइन माध्यम से सभी सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जाती है। UP Nivesh Mitra पोर्टल के अंतर्गत राज्य में व्यवसायिक कार्य को और सरल बनाने के लिए नागरिक इसका पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते है।
राज्य के जो इच्छुक लोग इन सभी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते है, तो वे निवेश मित्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लॉगिन कर सकते है | उत्तर प्रदेश में व्यवसाय को आसान एवं सुविधाजनक करने के लिए व्यवसाय / कंपनी पंजीकरण और औपचारिकताओं को गति देना बहुत आवश्यक है।
Table of Contents
UP Nivesh Mitra Portal
उत्तर प्रदेश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी द्वारा निवेश पोर्टल की शुरुवात की है। यूपी निवेश मित्र एक ऑनलाइन पोर्टल है। जिसे यूपी औधोगिक विभाग एवं उद्योग बंदु द्वारा शुरू किया है। सरकार ने राज्य के नागरिकों के हित के लिए इस सुविधा को शुरू किया है।
इस पोर्टल द्वारा नागरिक अपने व्यापार से जुड़े कार्य को आसानी से कर सकेंगे। आवेदक ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान, गैर आपत्ति प्रमाण पत्र, व्यवसाय के लिए अनुमोदन (approval) व लाइसेंस आदि के लिए आवेदन कर सकते है और इससे मिलने वाले लाभों को प्राप्त कर सकते है।
उत्तर प्रदेश राज्य के 22 विभागों की 166 सेवाएं दी जा रही है तथा अब तक इस पोर्टल पर 2.64 लोगों ने आवेदन कर लिया है। विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि अब तक पोर्टल पर 20,000 से अधिक शिकायतें आई हैं। जिसमें से 97 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
Nivesh Mitra Yojana 2021 Main point Highlights:
पोर्टल | Nivesh Mitra Single Window System,Govt. of Uttar Pradesh |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | व्यवसाय और प्रमाण पत्र से संबंधित सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाना |
लाभ | उद्योग व्यवसाय से संबंधित सेवाएं सरलता पूर्वक प्राप्त |
पोर्टल में उपलब्ध सरकारी विभाग | 20 |
संबंधित विभाग | औधोगिक विकास मंत्रालय |
टोल फ्री नंबर | 0522 -2238902, 2237582, 2237583, |
वर्ष | 2021 |
Official वेबसाइट | niveshmitra.up.nic.in |
उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल का उद्देश्य
इस ऑनलाइन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है कि पंजीकरण ऑनलाइन प्रस्तुत करने और अनुप्रयोगों की ट्रैकिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक-आधारित पारदर्शी प्रणाली के साथ उद्यमियों को सुविधा प्रदान करके सरल प्रक्रियाओं में व्यवसायों को करने के उपाय प्रदान करना है |
उत्तर प्रदेश में व्यवसाय शुरू करने के लिए व्यवसाय / कंपनी पंजीकरण और औपचारिकताओं को गति देना आवश्यक है।इस UP Nivesh Mitra Online Portal के ज़रिये राज्य क व्यापरियों और उद्यमियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराना | इस ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिये उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभाग और स्टार्टअप उद्यमों के बीच पारदर्शिता की सेवा करना है |
यूपी निवेश मित्र के अंतर्गत आने वाली कुछ योजनाएं
- एमएसएमई योजना 2017
- सिविल एवियशन पॉलिसी 2017
- उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी पॉलिसी 2017
- आईटी एंड स्टार्टअप पॉलिसी 2017
- यूपी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी 2017
- फिल्म पॉलिसी 2015
- उत्तर प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी 2016
- हैंडलूम, पावर लूम, सिल्क, टेक्सटाइल एंड गवर्नमेंट पॉलिसी 2017
- यूपी फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2017
- इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड इंप्लॉयमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2017
यूपी निवेश मित्र पोर्टल के लाभ
- इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उत्तर प्रदेश व्यापरियों और उद्यमियों को प्रदान किया जायेगा |
- निवेश मित्र पोर्टल राज्य के उद्यमियों और व्यापारियों के लिए एकल खिड़की पोर्टल के रूप में कार्य करता है।
- इस पोर्टल सभी संबंधित विभागों को सभी प्रासंगिक जानकारी, सरकारी आदेश और प्रक्रिया प्रवाह प्रदान करता है।
- आवेदक आवेदन की प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकता है।
- यह आवेदक को समय-समय पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने में सक्षम करेगा।
- राज्य के जो लाभार्थी इस ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें सबसे पहले इस ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा |
- एक बार दस्तावेजों को मंजूरी देने के बाद, उम्मीदवार वेबसाइट से डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- UP Nivesh Mitra Portal उत्तर प्रदेश के बीस सरकारी विभागों की 70 सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करता है जो व्यवसायों और उद्योगों से संबंधित हैं।
- इस ऑनलाइन पोर्टल पर आपको सभी एनओसी और अनुमोदन मिल जाएंगे।
Uttar Pradesh Nivesh Mitra Portal की विशेषताएं
- यह पोर्टल निवेशकों के लिए एक पारदर्शी, एकीकृत, वन-स्टॉप समाधान ऑनबोर्डिंग और सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी है |
- पोर्टल संबंधित विभागों के साथ सहज एकीकरण प्रदान करता है।
- पूर्व-स्थापना और पूर्व-संचालन क्लीयरेंस / अनुमोदन के लिए आवेदन करने के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) का प्रावधान है|
- इस पोर्टल के ज़रिये राज्य में व्यापार करने के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए एक उद्यमी-अनुकूल अनुप्रयोग के रूप में कार्य करता है।
- यह आवेदक को समय-समय पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने में सक्षम करेगा।
यूपी निवेश मित्र पोर्टल की कार्य प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको खुद को निवेश मित्र पोर्टल के तहत पंजीकृत करना होगा।
- इसके बाद दूसरे चरण में संबंधित विभाग पर क्लिक करना होगा | जिसके तहत आप एनओसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
- सफल आवेदन के बाद आपको एप्लिकेशन ट्रैकिंग आईडी मिलेगी।
- यह एप्लिकेशन ट्रैकिंग आईडी आपको अपनी एप्लिकेशन प्रक्रिया की स्थिति को ट्रैक करने में सक्षम बनाती है।
- फिर अगले चरण में संबंधित विभाग आपको आपके कारखाने, उद्योग आदि के भौतिक निरीक्षण के बाद अनुमोदन और एनओसी देगा।
UP Nivesh मित्र सिंगल विंडो पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
- श्रम
- शक्ति
- विद्युत सुरक्षा
- स्टाम्प और पंजीकरण
- अग्नि सुरक्षा
- हाउसिंग रजिस्ट्रार – फर्म, सोसायटी और चिट्स
- राजस्व
- उत्पाद शुल्क
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
- वज़न और माप
- जंगल
- यूपीएसआईडीसी
- शहरी विकास लोक निर्माण
- नोएडा / ग्रेटर नोएडा
- यमुना एक्सप्रेसवे
- खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन PICUP
UP Nivesh Mitra में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे:
- पहले आपको निवेश मित्र पोर्टल की Official वेबसाइट पर जाना होगा | Official वेबसाइट पर जाने के बाद आपके कंप्यूटर पर होम पेज खुल जायेगा |
- आपको लॉगिन फॉर्म में Registration Here का विकल्प दिखाई देगा | आपको उसी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल कर आ जायेगा |
- जिस पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा | आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे कि कंपनी का नाम, कंपनी के मालिक का नाम (entrepreneur name), मोबाइल नंबर एवं EMAIL-ID आदि भरनी होगी |
- सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको Register के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आप होम पेज पर जाकर आसानी से लॉगिन कर सकते हैं | इस प्रकार से आपका Registration पूरा हो जायेगा |
यूपी निवेश मित्र Entrepreneur Login:
- आपको यूपी निवेश मित्र की Official वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको entrepreneur लॉगिन के अंतर्गत अपना लॉगइन आईडी या फिर ईमेल आईडी, पासवर्ड तथा Captcha कोड दर्ज करना होगा।
- आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप entrepreneur लॉगिन कर पाएंगे।
Dashboard देखने की प्रक्रिया:
- इसके लिए सबसे यूपी निवेश मित्र की Official वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर Dashboard के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसमें आप सभी प्रकार की सांख्यिकी देख सकते हैं।
- इस पेज पर आप आवेदन, ग्रीवेंस, फीडबैक, इंसेंटिव तथा लैंड एलॉटमेंट की सांख्यिकी देख सकते हैं।
शिकायत निवारण / प्रतिक्रिया प्रपत्र
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको Feedback का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन में से आपको Grievance Redressal के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Grievance Redressal/Feedback , Company/Association Name का चयन करना होगा और
- फिर Mobile Number , Enter your suggestion/query/problem , Subject/Topic of the Problem , Verification Code आदि को भरना होगा।सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
हेल्पलाइन नंबर:
यदि आपको पोर्टल से सम्बंधित कोई भी जानकारी जाननी होगी या किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी ले सकते है और इसके अलावा आप दी गयी ईमेल ID के जरिये ईमेल भी भेज सकते है।
हेल्पलाइन नंबर | 0522 -2238902, 2237582, 2237583 |
ईमेल ID | nivesh.mitra-up@gov.in |
ये भी पढ़े :- IGRSUP | यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण 2021, UP Property Registration
UP Nivesh Mitra (F.A.Q)?
1. UP निवेश मित्र पोर्टल को आरम्भ करने का क्या लक्ष्य था
UP निवेश मित्र पोर्टल को सरकार ने राज्य के नागरिकों के हित के लिए इस सुविधा को शुरू किया है। इस पोर्टल द्वारा नागरिक अपने व्यापार से जुड़े कार्य को आसानी से कर सकेंगे।
2. पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या होगी?
पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in है।
3. क्या यूपी निवेश मित्र पोर्टल पर अन्य राज्य के नागरिक पंजीकरण कर सकते है?
जी नहीं, यूपी निवेश मित्र पोर्टल पर अन्य राज्य के नागरिक पंजीकरण नहीं कर सकते है। केवल उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
4. उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल पर क्या क्या सेवाएं सरकार नागरिकों को प्रदान करेगी?
उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल पर आवश्यक प्रमाण पत्र, NOC व लाइसेंस, आवेदन शुल्क का भुगतान, इन्वेस्टर्स के लिए वन स्टॉप सोलुशन, ऑनबोर्डिंग, सेवाओं की समय पर डिलीवरी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शक्ति कारखानों, टिकटें और रजिस्ट्रेशन आदि की सेवाएं सरकार नागरिकों को प्रदान करेगी
Conclusion / निष्कर्ष:-
आशा करता हु दोस्तों आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आया होगा। और इस पोस्ट मे मेने UP Nivesh Mitra, यूपी निवेश मित्र क्या है, ऑनलाइन Registration इसके बारे मे पूरी जानकारी दी हुई है। इसके लिए आप मेरे इस पोस्ट को शेयर भी कर सकते हो |अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं |
इसी तरह के जानकारी के लिए आप हमारी Website: PMAyojana पर Visit करे, और अगर यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों को और अपने सोशल साइट शेयर जरूर करें, धन्यवाद |
1 thought on “UP Nivesh Mitra, यूपी निवेश मित्र क्या है, ऑनलाइन Registration”