उत्तर प्रदेश जनसुनवाई UP Jansunwai Portal शिकायत पंजीकरण. जनसुनवाई पोर्टल ऐप |जनसुनवाई पोर्टल शिकायत स्थिति
स्वागत है प्रिय दोस्तों आप सभी का आज के नए आर्टिकल में, आज के इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश जनसुनवाई jansunwai.up.nic.in ऑनलाइन शिकायत करें, यूपी जन सुनवाई पोर्टल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा लॉन्च कर दिया गया है अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत को नागरिक उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण करवा सकते है। और सम्बंधित विभाग द्वारा आपकी समस्या का निवारण निर्धारित समय के तहत किया जायेगा
इस पोर्टल पर नागरिको की शिकायत का समाधान करने के लिए अन्य सेवाएँ भी उपलब्ध करवाई गयी है ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या ना हो। इस उत्तर प्रदेश जनसुनवाई के बारे में सभी जानकारी जैसे आप किस तरह आपकी शिकायत दर्ज करा सकते है उत्तर प्रदेश जनसुनवाई से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको उत्तर प्रदेश जनसुनवाई से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
Table of Contents
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई 2022 | jansunwai.up.nic.in
उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा नागरिको को सरकारी विभागों में कार्य सम्बंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच कर दिया गया है। राज्य के ऐसे कई सरकारी विभाग हैं, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के लिए jansunwai.up.nic.in पोर्टल पर आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
जनसुनवाई यूपी के सम्बंधित विभाग द्वारा शिकायत करने वाले नागरिकों की कम-से-कम समय में समस्या का समाधान कर दिया जायेगा। Jansunwai पोर्टल पर अपनी शिकायत का स्टेटस देख सकते हैं। इस जनसुनवाई की सुविधा को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 को शुरू किया है |
UP Jansunwai Portal Main Portal Highlights:
पोर्टल का नाम | उत्तर-प्रदेश जन-सुनवाई पोर्टल 2022 |
पोर्टल का उद्देश्य | नागरिक ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगे |
शुरू किया गया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा |
सम्बंधित राज्य | उतर-प्रदेश |
लाभार्थी | उत्तर-प्रदेश के निवासी |
लाभ | ऑनलाइन माध्यम से सरकारी विभाग सम्बंधित शिकायत कर सकेंगे |
उपलब्ध सेवाएँ | शिकायत पंजीकरण, शिकायत स्थिति की जाँच, अनुस्मारक भेजना, फीडबैक |
क्रियान्वयन विभाग | लोक शिकायत विभाग, उतर-प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jansunwai.up.nic.in/ |
शिकायत करने का माध्यम | ऑनलाइन |
क्या है उत्तर प्रदेश जनसुनवाई
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए और लोगो को विभाग सम्बन्धी परेशानियों को दूर करने के लिए यूपी जनसुनवाई पोर्टल को लॉन्च किया है जिससे राज्य के लोगो की शिकायत को आसानी से सुलझाया जा सके | Jansunwai Portal के माध्यम से राज्य के भ्रष्टाचार को रोका जा सके | राज्य सरकार का उद्देश्य इस जनसुनवाई सुविधा का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी लोगो तक पहुँचाना |
जनसुनवाई पोर्टल के लाभ
उत्तर-प्रदेश जन-सुनवाई पोर्टल के माध्यम से नागरिको को शिकायत करने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गयी है
- नागरिक सरकारी विभाग सम्बंधित सभी शिकायतें एक ही पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे।
- शिकायत का स्टेटस, शिकायत सम्बंधित रिमाइंडर और अपना फीडबैक की इस पोर्टल के माध्यम से दर्ज किया जा सकता है।
- इन सभी सुविधाओं के अतिरिक्त मुख्यम्नत्री अनुश्रवण प्रणाली के द्वारा मुख्यम्नत्री से भी शिकायत कर सकते है।
- पोर्टल पर एंटी भू-माफिया पोर्टल और एंटी करप्शन पोर्टल के माध्यम से भी भू-माफियाओं और भ्र्ष्ट अधिकारियो के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा सकती है।
- इस पोर्टल से सरकार के कामकाज में पारदर्शिता आएगी साथ ही नागरिको की शिकायतों का भी बेहतर तरीके से समाधान हो सकेगा।
जनसुनवाई यूपी शिकायतों के प्रकार
उत्तर प्रदेश के नागरिक केवल तीन शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, जो हमने नीचे दी हैं, इन शिकायतों को ध्यान से पढ़ें और किसी भी सार्वजनिक सुनवाई को दर्ज करके अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
- सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना
- जन शिकायत संबंधित शिकायत
- और जनता की मांगों से संबंधित शिकायत
उत्तर प्रदेश जनसुवाई समाधान पोर्टल किन विषयों की नहीं होगी सुनवाई
- न्यायधीश मामले
- आरटीआई मामले
- वित्तीय सहायता या नौकरी की मांग
- सुझाव
- स्थानांतरण सहित सेवा मामलों से सम्बंधित सरकारी सेवकों की शिकायत, जब तक कि उन्होंने अपने विभाग में सभी उपलब्ध निवारण विकल्पों का प्रयोग नहीं किया है।
जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश Jansunwai Portal शिकायत कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश जनसुनवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर शिकायत पंजीकरण पर Click करें।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP प्राप्त हो जायेगा, जिसको निर्धारित स्थान पर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद पके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस आवेदन फॉर्म मे सारी जानकारी सही सही से देकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते है फिर सब्मिट पर क्लिक कर दे |
- इस के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें और आप की शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- अंत में शिकायत पंजीकरण संख्या नोट कर लें।
jansunwai.up.nic.in शिकायत पंजीकरण की स्थिति (Complaint Status) कैसे देखें
- उत्तर प्रदेश जनसुनवाई (Uttar Pradesh Jansunwai Portal ) की आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल jansunwai.up.nic.in पर जाना होगा।
- आप को दिए गए विकल्पों में से शिकायत की स्थिति वाले विकल्प पर क्लीक करना है।
- यहाँ आप को सन्दर्भ की स्थिति देखें/Track Complaint Status के तहत 3 माह पूर्व तक के निस्तारित किये गए सन्दर्भों की जानकारी प्राप्त हो सकती है।
- यहाँ आप को शिकायत संख्या , मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। इस के बाद आप को कैप्चा कोड डालना होगा। और सबमिट पर क्लीक करना होगा।
- अब आपके सामने आपके शिकायत पंजीकरण की स्थिति आपकी मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
Send Reminder in Jansunwai Portal यूपी जनसुनवाई शिकायत निवारण
यदि राज्य के किसी नागरिक ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है, और समय पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आप को आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- अनुस्मारक भेजें के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लियक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
- यहाँ आप को शिकायत संख्या दर्ज करनी होगी। इस के बाद आप खोजें के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप की शिकायत से जुड़ा अनुस्मारक संबंधित विभाग तक पहुँच जाएगा।
जनसुनवाई पोर्टल ऐप UP Jansunwai Download App
- सबसे पहले अपने फोन के प्ले स्टोर में जाना होगा।
- प्ले स्टोर में जाकर सर्च बार में Uttar Pradesh Jansunwai App टाइप करें।
- आप के सामने कुछ विकल्प खुलेंगे।
- आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Install के Option पर Click करना होगा।
- जैसे ही आप Install के Option पर Click करेंगे मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
Helpline Number:
- हेल्पलाइन नंबर – 1076
- ईमेल आईडी jansunwai-up@gov.in
Join Our Group For All Information And Update, योजना की सभी जानकारी और अपडेट के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें |
|
Follow US On Google News | यहां क्लिक करें |
Linktree account | यहां क्लिक करें |
Facebook Page | यहां क्लिक करें |
यहां क्लिक करें | |
Instagram – India | यहां क्लिक करें |
Google my business | यहां क्लिक करें |
यहां क्लिक करें | |
PMAYojana Website | यहां क्लिक करें |
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई (F.A.Qs)?
यूपी जन सुनवाई पोर्टल क्या है ?
UP Jansunwai Portal एक सरकारी पोर्टल है जिस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक अपनी समस्या के निवारण के लिए इस पोर्टल पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
UP Jansunwai Portal पर शिकायत से क्या होता है ?
जो भी नागरिक यूपी की जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराता है , उस की शिकायत संबंधित विभाग तक पोर्टल के तक पंहुचा जाती है। इस के बाद उस नागरिक की समस्या का निवारण किया जाता है।
जन सुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए क्या करना होगा ?
इस के लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं। यदि आप चाहें तो मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Jansunwai Portal Online पर शिकायत कैसे करें ?
आप को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिस के बाद आप आगे की प्रक्रिया जारी रख सकते हैं। अधिक जानकारी और पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारा लेख पढ़ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश जनसुनवाई में शिकायत पंजीकरण करने पर कितनी प्रगति हुई है कैसे देखें ?
इस के लिए आप पोर्टल पर उपलब्ध शिकायत की स्थिति (Complaint Status) के विकल्प को चुन सकते हैं। इस के माध्यम से आप को की गयी शिकायत से संबंधित जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
Conclusion / निष्कर्ष:-
आशा करता हु दोस्तों आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आया होगा। और इस पोस्ट उत्तर प्रदेश जनसुनवाई | jansunwai.up.nic.in ऑनलाइन शिकायत करें इसके बारे मे पूरी जानकारी दी हुई है।
इसके लिए आप मेरे इस पोस्ट को शेयर भी कर सकते हो |अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं |
इसी तरह के जानकारी के लिए आप हमारी Website: PMAYojana पर Visit करे, और अगर यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों को और अपने सोशल साइट शेयर जरूर करें, धन्यवाद |