Rajasthan Sampark Portal | Rajasthan Sampark portal toll free number राजस्थान संपर्क पोर्टल कंप्लेंट स्टेटस राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन नंबर
स्वागत है आप सभी का आज के नए पोस्ट में, आज के इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan Sampark Portal 2022 | (राजस्थान संपर्क) शिकायत पंजीकरण राजस्थान संपर्क पोर्टल का शुभारम्भ राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा नागरिको को कई प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है
इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं की शिकायत को आसानी से घर बैठे दर्ज करा सकते हैं। आपके द्वारा दर्ज की गयी शिकायत पर संबंधित अधिकारीयों द्वारा तुरंत कार्यवाही की जाएगी व आपकी समस्या का समाधान किया जायेगा।
Rajasthan Sampark Portal पर शिकायत पंजीकरण कैसे करें, शिकायत दर्ज की स्थिति कैसे देखें, संपर्क पोर्टल से मिलने वाले लाभ आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आवेदक हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Table of Contents
Rajasthan Sampark Portal | राजस्थान संपर्क पोर्टल
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर नागरिक सरकारी योजना से सम्बंधित किसी भी समस्या या शिकायत को पोर्टल पर दर्ज करके समाधान पा सकेंगे। नागरिक जो भी शिकायत दर्ज करवाएंगे वह सीधे सरकार तक पहुंचेगी। इसके अलावा सरकार नागरिकों को शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रदान करेगी। नागरिक दिए गए टोल फ्री नंबर पर निशुल्क संपर्क कर सकते है।
इस राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से किसी भी सरकारी विभाग / कार्यालय के खिलाफ अपनी शिकायतों को दर्ज कर सकते हैं और शिकायत को निवारण के लिए संबंधित कार्यालय / विभाग को भेज दिया जाएगा।साथ ही मुख्यमंत्री जी ने राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन (181) शुरू की है। आप किस प्रकार Rajasthan Sampark Portal 2022 पर अपनी समस्या की शिकायत कर सकते है ।
Rajasthan Sampark Main Point Highlights:
पोर्टल का नाम | राजस्थान संपर्क पोर्टल 2022 |
इनके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | लोगो की शिकायत का निवारण करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
Sampark Portal के लाभ
- Rajasthan Jan Sampark Portal 2022 पर राज्य का कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं का शिकायत दर्ज करा कर उसका निराकरण पा सकता है|
- राज्य के नागरिकों को अपनी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं|
- पंचायत समिति और जिला स्तर पर राजस्थान जनसंपर्क केंद्रों पर भी आप अपनी शिकायत को निशुल्क दर्ज करा सकते हैं|
- आप फोन के माध्यम से सिटीजन कॉल सेंटर नंबर 181 पर फोन करके अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं, अथवा उसकी सूचना निशुल्क पा सकते हैं|
- राजस्थान जन सुनवाई पोर्टल शुरू होने से नागरिकों के समय की बचत होगी, क्योंकि उन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा|
- इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे जन शिकायत विभाग राजस्थान में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं|
- Jan Sampark Portal Rajasthan 2022 के माध्यम से सरकार नागरिकों की समस्याओं को सही ढंग से सुनवाई करने के लिए प्रयास कर रही है|
- “राजस्थान संपर्क” नामक परियोजना को आईटी और संचार विभाग राजस्थान के माध्यम से नागरिकों को उचित सेवा सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है|
- नागरिकों के द्वारा राजस्थान जनसुनवाई पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों पर 6 महीने के अंदर जांच की जाएगी|
Rajasthan Sampark Portal 2022 ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करे?
- सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर आपको रजिस्टर ग्रीवांस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप अगले पेज पर पहुँच जायेंगे।
- यहाँ आपको शिकायत पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरना है और सेंड OTP पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे आपको बॉक्स में भर देना है। अब आपको अपना नाम, शिकायत की डिटेल्स और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- सबमिट करने के बाद आपके समाने फॉर्म का दूसरा भाग खुल जायेगा जिसमे आपको सारी जानकारी भरनी है और इस भाग को जमा करें पर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आपकी शिकायत दर्ज की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
राजस्थान संपर्क पोर्टल एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कैसे करे?
- सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको सिटीजन कार्नर में Download Application Form के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आप अपनी इच्छा के अनुसार इंग्लिश और हिंदी में एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान संपर्क पोर्टल ऑनलाइन शिकायत की स्थिति जांच करें
यदि अपने Rajasthan Sampark Portal पर अपनी शिकायत दर्ज की है और अब आप ऑनलाइन शिकायत की स्थिति जांच करना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करने।
- सबसे पहले राजस्थान संपर्क पोर्टल (sampark.rajasthan.gov.in) पर जाएँ। यहां होम पेज पर आपको “शिकायत की स्थिति देखे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन हो जायेगा। जैसा नीचे दिखाया गया है।
- यहां आपको Grievance Id / Mobile No को भरना होगा और उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर अंत में “View” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- व्यू पर क्लिक करते ही आपके सामने आपकी शिकायत की स्थिति आ जायेगी।
Sampark Portal मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
- सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको गेट ऐप के लिंक पर क्लिक कर देना है। अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सेंड ऐप लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करे ।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें ऐप की लिंक होगी।
- आपको इस ऐप के लिंक पर क्लिक करके राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल कर लेना है।
Contact Us:
Department of Administrative Reforms
- Smt. Chirta Gupta (IAS)
- Phone: 91(141)-2922825
- E-mail: Rajasthan.sampark.rpg@gmail.com
- Address: – Food Building Second Floor, Room No – 7220
Department of Information Technology and Communications
- G K Sharma (Additional Director & GM (RISL)),
- IInd Floor, Library Building,
- Government Secretariat,
- Jaipur- 302005 (Raj), India
- Phone : Rajasthan Sampark – (0141)2922271, 2922272 ; Tour – 2922293
- E-mail: rajsampark@rajasthan.gov.in
Helpline Number:
- Toll Free Number- 181
- Email Id- rajsampark@rajasthan.gov.in , cmv@rajasthan.gov.in
Join Our Group For All Information And Update, योजना की सभी जानकारी और अपडेट के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें |
|
Follow US On Google News | यहां क्लिक करें |
Linktree account | यहां क्लिक करें |
Facebook Page | यहां क्लिक करें |
यहां क्लिक करें | |
Instagram – India | यहां क्लिक करें |
Google my business | यहां क्लिक करें |
यहां क्लिक करें | |
PMAYojana Website | यहां क्लिक करें |
Rajasthan Sampark (F.A.Qs)?
राजस्थान संपर्क पोर्टल क्या है?
नागरिक पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या या शिकायत दर्ज कर सकते है। जिसके बाद उनकी समस्या का समाधान सरकार द्वारा किया जायेगा। आवेदक संपर्क पोर्टल पर पंचायत समिति व जिला लेवल के राजस्थान संपर्क केंद्रों पर निशुल्क अपनी शिकायत रजिस्टर कर सकते है।
राजस्थान संपर्क पोर्टल शिकायत पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट क्या होगी?
राजस्थान संपर्क पोर्टल शिकायत पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट http://sampark.rajasthan.gov.in है।
राजस्थान संपर्क पोर्टल की शुरुआत कब हुई
माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वर्ष 2014 में नागरिको को अनेको प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान संपर्क पोर्टल (Sampark Portal Rajasthan) की शुरुआत की गयी थी।
मुख्यमंत्री से शिकायत कैसे करें राजस्थान
मुख्यमंत्री ने पिछले माह 15 अगस्त पर राजस्थान संपर्क हेल्प लाइन 181 नंबर की शुरूआत की थी। इसके तहत कोई भी व्यक्ति घर, ऑफिस या किसी भी जगहों से मोबाइल से 181 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत ऑन लाइन दर्ज करा सकता है। 181 नंबर पर कॉल करने पर सबसे पहले शिकायत कॉल सेंटर में दर्ज की जाएगी।
Sampark portal Rajasthan helpline number क्या है ?
राजस्थान के नागरिक किसी साहयता के लिए सिटिजन कॉल सेन्टर – 181 पर कॉल कर सकते है या rajsampark@rajasthan.gov.in पर मेल भेज सकते है।
पोर्टल पर किसी शिकायत का rajasthan sampark status कैसे देखे ?
इसके लिए आपको पोर्टल पर विजिट कर View Grievance Status पर क्लिक करना होगा और फिर grievance एंटर कर सर्च करना होगा। जिसके बाद rajasthan sampark status आपके सामने आ जायेगा।
Conclusion / निष्कर्ष:-
आशा करता हु दोस्तों आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आया होगा। और इस पोस्ट मे मेने Rajasthan Sampark Portal 2022 | (राजस्थान संपर्क) शिकायत पंजीकरण इसके बारे मे पूरी जानकारी दी हुई है।
इसके लिए आप मेरे इस पोस्ट को शेयर भी कर सकते हो | अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं |
इसी तरह के जानकारी के लिए आप हमारी Website पर Visit करे, और अगर यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों को और अपने सोशल साइट शेयर जरूर करें, धन्यवाद|