Haryana free cycle Yojana 2023, Registration, Online Apply, Benefit, Eligibility, Documents, Haryana Shramik Cycle Yojana
हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं तथा महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इसी प्रकार मजदूरों के लिए भी अनेक योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। हरियाणा में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के जीवन में अनेक कठिनाइयों की भरमार रहती है। उन्हें अपनी दैनिक मजदूरी के लिए अपने गांव से शहरों की तरफ जाना पड़ता है। जिससे उन्हें प्रत्येक 5 से 10 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है।
इस यात्रा में उनका काफी सारा दिहाड़ी मजदूरी का पैसा खर्च हो जाता है। इस कारण उनकी आर्थिक समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा देता है। इसलिए हरियाणा सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को यात्रा ना करना पड़ेगा इसके लिए उन्हें हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना 2023 की शुरुआत की है। अब मजदूरों को इस स्कीम के तहत साइकिल खरीदने के लिए पैसे दिए जाएंगे। साइकिल से यात्रा करने पर मजदूरों को काफी आर्थिक बचत होगी। अतः इस Haryana free cycle Yojana के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए को पूरा पढ़ें।
हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना 2023
इस योजना के नाम से ही पता लगता है कि यह योजना हरियाणा के श्रमिकों की सहायता के लिए चलाई गई है। Haryana Shramik cycle Yojana 2023 के तहत मजदूरों को साइकिल खरीदने के लिए ₹3000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना के तहत हरियाणा के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को लाभ दिया जाएगा। मजदूर इस सहायता से अपनी मनपसंद साइकिल खरीद सकते हैं।
Haryana free cycle Yojana को शुरू करने का मकसद यह भी था कि मजदूरों को काम की तलाश में अपने घर से काफी दूर जाना पड़ता था, इसके लिए उन्हें काफी दूर जाना पड़ता था, इस वजह से उन्हें प्रतिदिन पैसे खर्च करने पड़ते थे। यह खर्चे उनकी दैनिक मजदूरी में से करने पड़ते थे इसी कारण से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का काफी आर्थिक समस्याएं हो जाती थी इसलिए यह हरियाणा फ्री साइकिल योजना को प्रारंभ किया गया है।
हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना 2023 के तहत मजदूरों को काफी फायदा होगा। वह अपने कार्यस्थल पर अब जल्दी से पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें अपने काम पर आने जाने में जो किराया लगता था उसकी भी बचत होगी।Haryana Shramik cycle Yojana का लाभ श्रमिक धारा 22(1)(h) के तहत दिया जाएगा।
Haryana free cycle Yojana कलर वही श्रमिक उठा सकते हैं जो श्रमिक पंजीकरण विभाग में 1 वर्ष के नियमित सदस्य हो। इस योजना का लाभ पंजीकृत श्रमिकों 5 वर्ष में एक बार ही प्राप्त होगा। योजना के तहत लाभ लेने वाले आवेदक की मृत्यु हो जाने पर हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
हरियाणा फ्री साइकिल योजना 2023 का अवलोकन
योजना – हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना 2023
उद्देश्य – असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को फ्री साइकिल देना
साल – 2023
शुरुआत – हरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थी – असंगठित क्षेत्र के सभी मजदूर
लाभ – ₹3000 प्रति मजदूर
विभाग – हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट – hrylabour.gov.in
हरियाणा फ्री साइकिल योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के पास आर्थिक समस्याओं का अंबार लगा रहता है। उन्हें अपनी आजीविका के लिए डेली काम करने जाना पड़ता है। इसके लिए वह या तो पैदल जाते हैं या सवारी से। सवारी से जाने पर उन्हें किराया भी देना पड़ता है, यह किराया उनकी दैनिक मजदूरी में से ही जाता है,
जिससे उन्हें और सदा आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है साथ ही उन्हें काम पर देर से पहुंचने पर डांट भी खानी पड़ती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना ( Haryana Shramik cycle Yojana ) को प्रारंभ किया है। यह योजना मजदूरों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। अब अपनी साइकिल का इस्तेमाल काम पर जाने के लिए कर सकते हैं। उन्हें अब अपने किराए भाड़े की भी बचत होगी।
हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना की विशेषताएं एवं लाभ
- हरियाणा श्रमिक फ्री साइकिल योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों को चयनित किया जाएगा।
- इस योजना के तहत केवल पंजीकृत बिहारी मजदूर को ही Haryana free cycle Yojana का लाभ दिया जाएगा।
- Haryana Shramik cycle Yojana के अंतर्गत प्रत्येक श्रमिक को साइकिल खरीदने के लिए ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- एस साइकिल योजना के लाभ से मजदूरों को काफी लाभ पहुंचेगा। अब उन्हें कार्यस्थल पर जाने के लिए अपनी जेब से खर्च नहीं करना पड़ेगा।
- हरियाणा फ्री साइकिल योजना का लाभ लेने से हरियाणा के मजदूरों को आर्थिक बचत होगी, जिससे वह बचा हुआ पैसा अन्य खर्चों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- योजना के माध्यम से गरीब मजदूरों को काफी फायदा मिलेगा। योजना के अंतर्गत साइकिल खरीदने के लिए मजदूरों को उनके बैंक खाते में सीधे ₹3000 ट्रांसफर किए जाएंगे।
Haryana Free Cycle Yojana 2023 Eligibility (पात्रता)
- हरियाणा के श्रमिक को राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- Haryana free cycle Yojana 2023 का लाभ लेने बाले श्रमिक का 1 साल का पंजीकरण आवश्यक है।
- साइकिल खरीद की घोषणा मजदूर को करनी होगी।
- श्रमिक की आयु 18 वर्ष से ऊपर होगी तभी उसे फ्री साइकिल योजना हरियाणा का लाभ मिलेगा।
हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना 2023 दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- फोटो
- श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र
Haryana Free Cycle Yojana Registration प्रक्रिया
- Haryana Free Cycle Yojana Online Apply करने के लिए लाभार्थी श्रमिक को सबसे पहले जिसकी ऑफिशल वेबसाइट hrylabour.gov.in. पर जाना होगा।
- अब श्रमिक लाभार्थी को वेबसाइट के होम पेज पर E- service वाले ऑप्शन पर जाएं।
- E- service page पर आपको हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर इंस्ट्रक्शन दिए होंगे, यहां नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
- अब लाभार्थी श्रमिक को इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी विधिवत रूप से भरे तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इस तरह से लाभार्थी श्रमिक Haryana Shramik Cycle Yojana 2023 मैं आवेदन कर सकते हैं।
Haryana Free Cycle Yojana Helpline Number kya hai?
हरियाणा फ्री साइकिल योजना 2023 से संबंधित किसी भी समस्या अथवा जानकारी के लिए हरियाणा के श्रमिकों के यह हरियाणा सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिसकी सहायता से आप साइकिल योजना संबंधित कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह नंबर नीचे दिया गया है।
- 0172-256-0226
- 1800-180-4818
Conclusion
हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना 2023 की समीक्षा करने के बाद कह सकते हैं कि यह योजना हरियाणा के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले पंजीकृत श्रमिकों को काफी फायदा पहुंचाने वाली है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को काफी आर्थिक बचत होगी इसलिए हमारा अनुरोध है कि इस योजना का लाभ हरियाणा के सभी श्रमिक जल्द से जल्द उठाएं तथा अपने सपनों को पंख लगाएं।
FAQ-
Question- हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना 2023 क्या है?
Ans. योजना श्रमिकों को फ्री साइकिल देने को उद्देश्य से शुरू की गई है।
Question- हरियाणा श्रमिक साइकिल योजना के तहत कितने रुपए दिए जाएंगे?
Ans. इस योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत श्रमिकों ₹3000 साइकिल खरीदने के लिए दिए जाएंगे।
Question- Haryana free cycle Yojana 2023 की पात्रता क्या है?
Ans. इस योजना का लाभ लेने वाला श्रमिक 18 वर्ष से ऊपर होना चाहिए तथा श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना आवश्यक है।
Question- हरियाणा फ्री साइकिल योजना (Haryana Shramik cycle Yojana) ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans. Haryana Shramik cycle Yojana ऑनलाइन आवेदन करने के लिए श्रमिक को ऑफिशल वेबसाइट hrylabour.gov.in पर जाना पड़ेगा।