हेलो दोस्तों स्वागत है आप सभी का आज के नए आर्टिकल में, आज के इस आर्टिकल में हम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट 2022: Kanya Utthan Yojna ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, के बारे में जानेंगे Mukhyamantri kanya Utthan Yojana प्रदेश की सभी कन्याओं के हित में शुरू की गयी है। इस योजना के तहत सभी लड़कियों को जन्म से लेकर उनके स्नातक की डिग्री हासिल करने तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। ये सहायता सरकार द्वारा बालिकाओं को उन्हें उच्च शिक्षा और विकास के लिए दी जाएगी।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के माध्यम से प्रदेश सरकार सभी बालिकाओं को साक्षर और सशक्त बनाने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ये आर्थिक सहायता उन्हें उनके जन्म से लेकर ग्रेजुएशन पूरी करने तक समय समय पर दी जाएगी। जैसे की योजना के नाम से समझ सकते हैं की ये योजना मुख्यतः प्रदेश की बालिकाओं के लिए है और इसका लाभ सिर्फ बालिकाएं ही उठा सकती हैं।
यदि आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Table of Contents
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट 2022
इस योजना के माध्यम से सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी की प्रदेश की सभी लड़कियां शिक्षित हों और साथ ही आत्मनिर्भर बन सकें। उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक तंगी के चलते कठिनाईयां न उठानी पड़ें।
इसके अलावा प्रदेश में बढ़ रहे स्त्री पुरुष के अनुपात में अंतर को भी कम करना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बेटी के जन्म के बाद उनके लालन पालन को प्रोत्साहित करने हेतु 2000 रूपए और पहले टीके के समय 1000 रूपए दिए जाएंगे।
इसी तरह बेटी के सालभर के होने के बाद और आगे भी सरकार द्वारा अलग अलग समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने सभी बालिकाओं के लिए यूनिफार्म और सेनेटरी पैड्स जैसे आवश्यक खर्चे की व्यवस्था भी की है।
इसके बारे में हम आगे भी विस्तार से चर्चा करेंगे। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लगभग 54100 रूपये प्रदेश की प्रत्येक कन्या को इस योजना के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2021 Main Point Highlights:
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
द्वारा लॉन्च किया गया | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार |
विभाग | महिला कल्याण विभाग |
आवेदन करने की तिथि शुरू करें | अब उपलब्ध है |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | घोषित नहीं किया गया |
लक्ष्य | छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए |
लाभार्थी | राज्य की लड़कियां |
स्कीम का प्रकार | राज्य सरकार योजना |
आवेदन का तरीका | Online |
सरकारी वेबसाइट | http://edudbt.bih.nic.in/ |
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा लेने के लिए प्रोत्साहित करने का है। इस योजना के माध्यम से बिहार की कन्याओं को स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में धनराशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि वे शिक्षा की तरफ प्रोत्साहित होंगी। इस योजना के माध्यम से सभी कन्या सशक्त बनेंगी तथा संपूर्ण राज्य का शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं का भविष्य उज्जवल बनेगा तथा वे आत्मनिर्भर बनेंगी। इस योजना के माध्यम से उन सभी माता-पिता को आर्थिक सहायता भी प्राप्त होगी जो अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए धनराशि नहीं जुटा पाते।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से होने वाले फायदे
- इस योजना के माध्यम से सरकार सभी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी।
- दूरगामी परिणाम होंगे – पढ़ी लिखी महिलाएं समाज में लड़कियों को बोझ समझने वाले समाज की मानसिकता बदलेंगी। महिलाएं शिक्षित होंगी तो आगे की जनरेशन में सभी शिक्षित होंगे तो ये समस्याएं अपने आप खतम हो जाएंगी।
- इस योजना का लाभ सभी लड़कियों को मिलेगा। जिस से उन गरीब परिवारों की लड़कियों को भी शिक्षा का अवसर मिलेगा जो घर की कमज़ोर आर्थिक स्थितियों की वजह से पढ़ नहीं पाती है।
- वो परिवार जो आर्थिक तंगी के कारण बेटियों पर ध्यान नहीं दे पाते थे अब सरकार की इस आर्थिक मदद से उन्हें आसानी से पाल सकेंगे।
- Mukhyamantri kanya Utthan Yojana के माध्यम से सभी बालिकाओं में स्वास्थ्य से सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए के लिए उन्हें सेनेटरी पैड्स खरीदने के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ।
- इस योजना के अंतरगत सभी बालिकाओं को स्कूली शिक्षा के दौरान इस्तेमाल होने वाली स्कूल यूनिफार्म के लिए भी निश्चित राशि तय कर दी है , जो उन्हें समय समय पर प्रदान करवा दी जाएगी।
- कन्याओं के शिक्षित होने से राज्य में शिक्षा का प्रतिशत बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि
इस योजना के अंतरगत लगभग 54100 की धनराशि प्रदेश की कन्याओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतरगत ये राशि अलग अलग समय पर उन्हें प्रदान की जाएगी। आइये जानते हैं कि कब और कितनी राशि दी जाएगी।
- सबसे पहली किश्त कन्या के जन्म के समय पर मिलेगी। ये राशि 2000 रूपए की होगी और इसे बालिका के जन्म के समय माता पिता के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
- बालिका के टीकाकरण के वक्त उन्हें 1000 रूपए प्रदान किये जाएंगे।
- तीसरी किश्त कन्या के एक वर्ष पूरे होने पर 2000 रूपए की मिलेगी।
- चौथी किश्त 10000 (दस हज़ार ) की होगी जो कि बालिका के इंटर पास करने पर प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जाएगी।
- इसके बाद 25 हज़ार की पांचवी किश्त प्रदान की जाएगी। ये किश्त लड़की के स्नातक की डिग्री प्राप्त कर लेने के बाद दी जाएगी ।
योजना के तहत नई धनराशि की लिस्ट
धन राशि का विवरण | नई सहायता राशि | पुरानी सहायता राशि |
सेनेटरी नेपकिन के लिए | 300 रूपये | 150 रूपये |
यूनीफोर्म के सहायता राशि 1 से 2 वर्ष की आयु के लिए | 600 रूपये | 400 रूपये |
3 से 5 वर्ष की आयु के लिए | 700 रूपये | 500 रूपये |
6 से 8 वर्ष की आयु के लिए | 1000 रूपये | 700 रूपये |
9 से 12 वर्ष की आयु के लिए | 1500 रूपये | 1000 रूपये |
आवेदन पत्र भरने के कुछ महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदन पत्र भरने के लिए पहले पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
- यदि आपके महाविद्यालय की सूची पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है तो आप अपने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क करके अपने विश्वविद्यालय का नाम सूची में जोड़ सकते हैं।
- एक विद्यार्थी एक से ज्यादा बार आवेदन पत्र नहीं भर सकता।
- सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज कुछ इस प्रकार है।
- विद्यार्थी की फोटो–विद्यार्थी के फोटो का साइज 50 केवी से कम होना चाहिए तथा निर्धारित आकर 200x 230 px है।
- विद्यार्थी के हस्ताक्षर– विद्यार्थी के हस्ताक्षर के फोटो का साइज 20 केबी से कम होना चाहिए तथा निर्धारित आकार 140×60 px है।
- विद्यार्थी का आधार कार्ड– विद्यार्थी के आधार कार्ड की ब्लैक एंड वाइट स्कैन पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी है तथा इस पीडीएफ फाइल का साइज 500 केवी या फिर उससे कम होना चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र– निवास प्रमाण पत्र की ब्लैक एंड वाइट पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी है तथा फाइल का साइज 500 केवी या फिर उससे कम होना चाहिए।
- बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी– बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी की ब्लैक एंड वाइट पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी है तथा फाइल का साइज 500 केवी या फिर उससे कम होना चाहिए।
- ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट/पासिंग मार्क शीट– ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट/पासिंग मार्क शीट की ब्लैक एंड वाइट पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी है तथा फाइल का साइज 500 केवी या फिर उससे कम होना चाहिए।
- आवेदन पत्र भरते समय आवेदन पत्र को ड्राफ्ट में भी सेव किया जा सकता है।
- आवेदक द्वारा आवेदन का प्रारूप भी प्रिंट किया जा सकता है।
- फाइनल सबमिट करने से पहले आवेदन पत्र को ध्यान पूर्वक जांच लें। एक बार आवेदन पत्र सबमिट हो गया उसके बाद आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता।
- आवेदन पत्र की प्रति का प्रिंटआउट आपको अपने पास रखना होगा।
- यदि आवेदन पत्र भरते समय आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण पर संपर्क कर सकते हैं।
- Contact Number- +91-8292825106,+91-9534547098,+918986294256,23323
- Email Id- dbtbiharapp@gmail.com
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की Required Documents:
- आवेदक बिहार राज्ये की स्थायी निवासी होनी चाहिए |
- इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को ही उठा सकती है।
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- इंटर की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हम इस लेख में विस्तार से बताएंगे। कृपया जानने के लिए पढ़ते रहें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:
- सर्वप्रथम आपको ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें (Link-1) या फिर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें (Link-2) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आप इन दोनों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- अब आपको क्लिक हियर टू अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, टोटल ऑब्टेंड मार्क्स तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
- इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आवेदन कर पाएंगे।
कन्या उत्थान योजना लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको ई कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको दो लिंक दी होंगी जो कि कुछ इस प्रकार है।
- आप इन दोनों में से किसी भी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- इसके पश्चात आपको लॉग इन करने के लिए यहां क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।
कन्या उत्थान योजना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर ” मुख्यमंत्री (बालिका माध्यमिक +2 ) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले पेज पर दाहिने तरफ दूसरे विकल्प “click here to view application status” पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आपको पंजीकरण संख्या भर के सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
Helpline Number:
यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर आप सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।
- Adarsh Abhishek – +91-8292825106
- Raj Kumar – +91-9534547098
- Kumar Indrajeet – +91-8986294256
- IP Phone (For NIC) – 23323
- Email Id- dbtbiharapp@gmail.com
कन्या उत्थान योजना 2022 (F.A.Q)?
1.मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है ?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य की सभी बालिकाओं के उत्थान के लिए चलाई गयी योजना है। ये स्कीम मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा शुरू की गयी है। इस के माध्यम से प्रदेश सरकार सभी बालिकाओं को साक्षर और सशक्त बनाने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ये आर्थिक सहायता उन्हें उनके जन्म से लेकर ग्रेजुएशन पूरी करने तक समय समय पर दी जाएगी।
2. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट को केसे चेक करें?
इस योजना की लाभार्थी लिस्ट को आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर चेक किया जा सकता है सूची देखने की पूरी प्रकारिया ऊपर लेख मैं दी गई है
3. बिहार कन्या उत्थान योजना के माध्यम से कितनी प्रोत्साहन राशि मिलेगी ?
कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लगभग 54100 रूपये प्रदेश की प्रत्येक कन्या को इस योजना के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे। जो अलग अलग किश्तों में मिलेगी।
4. Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट edudbt.bih.nic.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
5. बिहार कन्या उत्थान योजना के माध्यम से कितनी प्रोत्साहन राशि मिलेगी ?
कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लगभग 54100 रूपये प्रदेश की प्रत्येक कन्या को इस योजना के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे। जो अलग अलग किश्तों में मिलेगी।
6. कन्या उत्थान योजना से संबंधित किसी तरह की समस्या या जानकारी प्राप्त करने के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
इस योजना से संबंधित किसी तरह की समस्या या जानकारी प्राप्त करने के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर 91-8292825106, 91-953454709 है।
यह भी पढ़े –
बिहार राशन कार्ड सूची 2021: Bihar Ration Card New List ऑनलाइन चेक
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2021: Online Registration
Conclusion / निष्कर्ष:-
आशा करता हु दोस्तों आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आया होगा। और इस पोस्ट मे मेने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट 2022: Kanya Utthan Yojna ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इसके बारे मे पूरी जानकारी दी हुई है।
इसके लिए आप मेरे इस पोस्ट को शेयर भी कर सकते हो |अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं |
इसी तरह के जानकारी के लिए आप हमारी Website: PMAYojana पर Visit करे, और अगर यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों को और अपने सोशल साइट शेयर जरूर करें, धन्यवाद |
सर आपका आर्टिकल थोडा पुराना है आपके आर्टिकल कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिश है
जिससे व्यक्तियों को पूरी जानकारी मिलने परेशानी हो रही है अगर आपको पूरी लेटेस्ट जानकारी
चाहिए तो आप मेरे आर्टिकल पर जा सकते है